फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News Criminal has surrendered in police station and said I will not crime in future

Muzaffarnagar: आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, अपराध से की तौबा, 12 मुकदमे हैं दर्ज

Wed, 08 Jun 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Jun 2022 08:54 PM IST
सार

आरोपी ने थाने में सरेंडर कर अपराध से तौबा की। आरोपी के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News Criminal has surrendered in police station and said I will not crime in future
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली में अपराध से तौबा करते हुए गांव रामनगर निवासी एक अपराधी ने थाने में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। इस दौरान उसके साथ ग्राम प्रधान के अलावा गांव के मौजूद लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


गांव रामनगर निवासी राजवीर के खिलाफ खतौली समेत विभिन्न थानों में करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। तमंचा फैक्टरी के एक मुकदमे में राजवीर वांछित चल रहा था। पमनावली चौकी प्रभारी ने वांछित की तलाश में दबिश दी। आरोपी राजवीर गांव के जिम्मेदार लोगों और ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचा। उसने अपराध से तौबा करते हुए सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने एक प्रार्थना पत्र पुलिस को देते हुए कहा कि वह आगे की जिंदगी एक अच्छे नागरिक की तरह से गुजर बसर करेगा और कोई भी अपराध नहीं करेगा। जिससे उसके परिवार तथा गांव का नाम खराब हो। पुलिस ने ग्रामीणों के सामने ही उसको हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed