UP: गमगीन माहौल में हुआ सिपाही का अंतिम संस्कार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में गम का माहौल
Muzaffarnagar News : सिपाही का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा क्षेत्र के बाकरनगर गांव में शनिवार को गमगीन माहौल में सिपाही काशी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
बताया गया कि बाकरनगर गांव निवासी मलखान सिंह प्रजापति का बेटा काशी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पीएसी में भर्ती हुआ था। इन दिनों वह मेरठ में तैनात था।
पुलिस के अनुसार, काशी के पिता मलखान सिंह, शादीशुदा बड़ी बहन रविता व छोटा भाई सोनू मूक बधिर है। काशी की मां सुंदरी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में गम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें: UP: विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया एस्मा का मुकदमा
उपचार दौरान हुई मौत
सिपाही की शनिवार को मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। सिपाही ने बीते शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान
बताया गया कि वह खरखौदा थाना क्षेत्र के पीएसी 44वीं वाहिनी में तैनात था। खरखौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, काशीराम (24) पुत्र मलखान सिंह 2021 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।