{"_id":"61dfafbe61d6ef40756a2303","slug":"muzaffarnagar-news-congress-leader-salman-saeed-has-joined-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद ने ज्वॉइन की बसपा, दादा और पिता रह चुके विधायक-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद ने ज्वॉइन की बसपा, दादा और पिता रह चुके विधायक-सांसद
Thu, 13 Jan 2022 10:21 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:21 AM IST
सार
कांग्रेस को फिर से एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद ने बसपा ज्वॉइन कर ली है। पश्चिमी यूपी में लगातार हो रहे बदलाव से अब सियासी समीकरण भी बदल जाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी यूपी के सबसे पुराने कांग्रेस नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद बसपा में शामिल हो गए हैं। चरथावल विधानसभा सीट से सईद को प्रत्याशी बनाया गया है। 2016 के उपचुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर सदर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
सलमान के दादा सईद मुर्तजा बीकेडी के टिकट पर 1969 में विधायक और 1977 में सांसद रहे। पिता सईदुज्जमां 1985 में मोरना से विधायक और 1999 में मुजफ्फरनगर से सांसद रहे हैं। वहीं चरथावल के बसपा विधानसभा प्रभारी बनाए गए अरशद राना ने फेसबुक पोस्ट की है। सलमान के टिकट के बाद उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने अगर मेरा चुनाव के नाम पर लिया गया पैसा वापस नहीं किया तो लखनऊ में माननीय बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के आवास पर आत्मदाह करूंगा। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर 2018 को पश्चिम के उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय शमसुद्दीन राइन ने चरथावल विधानसभा में कार्यक्रम के दौरान मेरे नाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
उधर, सहारनपुर देहात सीट से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी कांग्रेस का दामन छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे इमरान मसूद के तीन दिन पहले सपा में शामिल होने की घोषणा के साथ ही माना जा रहा था कि देहात से कांग्रेस विधायक मसूद अख्तर भी सपा में शामिल होंगे। बुधवार को लखनऊ में इमरान मसूद के साथ मसूद अख्तर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
वहीं बेहट सीट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। टिकटों को लेकर लगातार हो रही उठापटक और पार्टियां बदलने से जनपद की विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।