फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Naresh Tikait said that tractor of farmer No tank of Afghanistan

BKU: नरेश टिकैत बोले- किसान का ट्रैक्टर कोई अफगानिस्तान का टैंक नहीं, लखनऊ में पंचायत करने की तारीख तय

Thu, 06 Oct 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

नरेश टिकैत ने कहा कि किसान का ट्रैक्टर कोई अफगानिस्तान का टैंक नहीं। उन्होंने लखनऊ में पंचायत करने का एलान किया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Naresh Tikait said that tractor of farmer No tank of Afghanistan
मंच से बोलते नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शामली में 17 अक्तूबर को किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। 26 नवंबर को लखनऊ में किसान पंचायत करेंगे। हादसे के बाद अगर किसान के ट्रैक्टर पर रोक लगाई गई है तो बस, ट्रेन और हवाई जहाज पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। इसके अलावा भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसान का ट्रैक्टर अफगानिस्तान का टैंक नहीं है।

विज्ञापन


गुरुवार को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाई गई। शामली मिल के भुगतान को लेकर प्रशासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को अपना हक पाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। 
विज्ञापन


भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों के ट्रैक्टर पर पाबंदी लगाकर किसान आंदोलन को षड्यंत्र के तहत तोड़ने का प्रयास किया है। किसान रैली में ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

26 जनवरी 2021 में शामली से किसान रैली में गए थे, उन किसानों के कोर्ट से नोटिस मिला है। ट्रैक्टर चलाना कोई अपराध नहीं है। 17 अक्तूबर को शामली में धरना होगा, सभी किसान ट्रैक्टर से ही पहुंचेंगे। सबसे पहले हम कानून तोड़ेंगे और भौराकलां थाने के सामने से ट्रैक्टर चलाते हुए शामली जाएंगे। किसान का ट्रैक्टर अफगानिस्तान का टैंक नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

ट्रैक्टर पाबंदी का फैसला गलत : जयंत
रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर पर पाबंदी का फैसला गलत है। सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। सरकार झूठ बोलने का काम कर रही है। किसानों के फसलों के दाम की कोई योजना की मंशा सरकार के पास नहीं है। अग्निवीर भर्ती योजना का विरोध करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं का सपना तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed