फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Minister of State for Skill Development Kapil Dev and former MLA Ashok Kansal appear in court

यूपी: योगी सरकार के मंत्री कपिल देव पर दो मामलों में आरोप तय, अब 23 नवंबर को होगी सुनवाई, ये है पूरा मामला

Tue, 09 Nov 2021 02:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Nov 2021 02:33 PM IST
सार

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर विशेष एमपी एमएलए कोर्ट में चार मुकदमे विचाराधीन हैं। पूर्व विधायक अशोक कंसल पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमे दर्ज हैं। इसे लेकर आज दोनों ही नेता कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Minister of State for Skill Development Kapil Dev and former MLA Ashok Kansal appear in court
kapil dev Agarwal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आचार संहिता के उल्लंघन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। एमपी, एमएलए स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने दोनों मामलों में आरोप तय कर दिए हैं। अभियोजन पक्ष की गवाही 23 नवंबर को होगी। पूर्व विधायक अशोक कंसल भी अदालत में हाजिर हुए।
विज्ञापन


एडीजीसी मनोज ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को कपिल देव अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। विधानसभा चुनाव 2017 में धारा 144 के उल्लंघन में अग्रवाल पर धारा 188 में मुकदमा दर्ज हुआ था। दूसरा मामला 2003 का है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोल्जर्स बोर्ड में झगड़ा करने, सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने और धमकी देने के मामले में कपिल देव अग्रवाल पर धारा 147, 427 व 506 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों मामलों में आरोप तय हो गए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेलवे एक्ट के मामले में सभी आरोपी अदालत में नहीं पहुंचे, जिस कारण आरोप तय नहीं हो सके। पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुनील तायल कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के लिए 23 नवंबर नियत की गई है।

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed