फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Lizard fell in mid-day meal of school, many children deteriorated after eating

Muzaffarnagar: स्कूल के मिड-डे-मील में गिरी छिपकली, खाने के बाद कई बच्चों की हालत बिगड़ी, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जाना हाल

Wed, 13 Jul 2022 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 Jul 2022 04:26 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर की सदर तहसील के गांव बीबीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील में छिपकली गिर गई। भोजन करने के बाद कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Lizard fell in mid-day meal of school,  many children deteriorated after eating
अस्पताल में भर्ती बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील में छिपकली गिरने के कारण कई बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ने पर हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर की सदर तहसील के गांव बीबीपुर के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील में छिपकली गिरने के बाद कई बच्चों की तबीयत खराब हो गई। इससे विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haji Yaqub news: इस आलीशान कुर्सी पर लगता था याकूब का जनता दरबार, कुर्की से पहले नकदी-जेवरात लेकर परिवार हुआ फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


एंबुलेंस को फोन करने भी काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल अपनी कार से बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे।


वहीं जानकारी लगने पर स्कूल परिसर में बच्चों के अभिभावकों का जमावड़ा लग गया। वहीं पूछताछ में बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्होंने अध्यापकों को मिड-डे-मील में छिपकली गिरने की जानकारी दी तो अध्यापकों ने उन्हें धमका दिया। इसके बाद बच्चों ने चुपचाप छिपकली गिरा हुआ मिड-डे-मील ही खा लिया।

हालांकि चिकित्सकों ने बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई है। उधर, जानकारी लगने पर कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल बच्चों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed