Muzaffarnagar: रालोद कार्यालय पहुंचे खतौली से प्रत्याशी मदन भैया, कहा-हर कार्यकर्ता का करेंगे सम्मान
मुजफ्फरनगर के खतौली विधानसभा से रालोद प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया समर्थकों के साथ रालोद कार्यालाय पहुंचे। सोमवार को रालोद कार्यालय में सपा रालोद गठबंधन की बैठक बुलाई गई है। आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक होकर चुनाव लड़ने से ही जीत मिलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया अपने समर्थकों के साथ रालोद कार्यालय पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा। सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर सपा रालोद गठबंधन की बैठक बुलाई गई है।
खतौली विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक होकर चुनाव लड़ने से जीत मिलेगी। सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि बूथ स्तर तक एक होकर चुनाव लड़ने से कामयाबी मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर
जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, इसलिए आमजन के मुद्दे लेकर लोगों के बीच जाएं। अध्यक्षता पूर्व सांसद अमीर आलम खान ने की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अनिल कुमार, शिवान सैनी मौजूद रहे।