{"_id":"6371d2ad4a6a111bf7373c13","slug":"meerut-twelth-class-missing-student-found-at-jaipur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: जयपुर रेलवे स्टेशन पर मिला 12वीं का लापता छात्र, PTM के बाद चाचा के डर से नहीं गया था घर
Mon, 14 Nov 2022 11:01 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:01 AM IST
सार
मेरठ में पेरेंट्स मीटिंग के बाद से कक्षा 12 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। पैरेंटस टीचर मीटिंग में छात्र सक्षम की शिकायत हुई थी। इसके बाद उसके चाचा ने उसकी पिटाई कर दी थी। तभी से वह गायब था। हालांकि पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
छात्र सक्षम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के जुर्रानपुर से लापता हुए 12वीं के छात्र सक्षम को परतापुर पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि स्कूल में पैरेंटस टीचर मीटिंग (पीटीएम) में शिक्षकों ने सक्षम की शिकायत कर दी थी। इसके चलते पिता ने सक्षम को डांट दिया था और स्कूल में उसकी पिटाई कर दी थी। अब फिर से पीटीएम होनी थी। फिर से पिता की डांट के डर से वह खुद ही चला गया था। पुलिस ने बताया कि सक्षम पिता और चाचा से बहुत डरता है।
विज्ञापन
जुर्रानपुर निवासी ट्रक चालक रविंद्र कुमार का बेटा सक्षम शुक्रवार को शास्त्रीनगर में कोचिंग के लिए गया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। सभी जगह तलाश करने के बाद शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: By poll: भाजपा में विधायकों की पूछ नहीं, खतौली में गठबंधन को जिताकर ताकत दें-जयंत सिंह
विज्ञापन
बाद में परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया था। पुलिस की ओर से 24 घंटे में सक्षम को बरामद करने का दावा किया था।
घर फोन करके बताया...मैं जयपुर रेलवे स्टेशन पर हूं
रविवार को सक्षम ने अपने घर फोन किया और बोला-मैं जयपुर रेलवे स्टेशन पर हूं। परिजनों ने इसकी जानकारी परतापुर पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को जयपुर के लिए रवाना कर दिया।
उधर, सक्षम के सकुशल मिलने पर परिवार के लोग खुश हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल में शिकायत और पिता की पिटाई के बाद से सक्षम परेशान था। इसलिए वह चला गया था।