फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: fourteen houses came under highway construction, will be demolished, compensation will not be given

मुजफ्फरनगर: हाईवे निर्माण की जद में आए 14 मकान, लगाए लाल निशान, चलेगा हथौड़ा पर नहीं मिलेगा मुआवजा

Wed, 20 Apr 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में हाईवे निर्माण की जद में आ रहे 14 मकानों पर प्रशासन जल्द ही हथौड़ा चलाएगा। वहीं अब ये पीड़ित 14 परिवार आशियाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं ।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: fourteen houses came under highway construction, will be demolished, compensation will not be given
हाईवे निर्माण की जद में आ रहे मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण से जागाहेड़ी बस स्टैंड पर पिछले 70 सालों से रह रहे वाल्मीकि समाज के 14 परिवारों के सामने बेघर होने की स्थिति बन गई है। इन मकानों को चिन्हित कर लाल निशान लगा दिए गए हैं। जल्द ही भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन के रिकॉर्ड में परिवार बंजर भूमि में रह रहे हैं, जिस कारण उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा। जबकि परिवारों का कहना है कि पहले वह गांव के बीच में रहते थे। जमीन के तबादले में उन्हें बस स्टैंड पर बसाया गया था। जिस जमीन को सरकारी बताया जा रहा है, वह उनकी अपनी है। 

विज्ञापन


ये है मामला
वाल्मीकि समाज के बिजेंद्र कुमार, सुंदर, ओमवीर, सुरेश, रणधीर सिंह, वीरपाल ने बताया कि उनके पूर्वज गांव के बीच में रहते थे। साल 1952-53 में गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें मुख्य मार्ग पर करीब साढ़े तीन बीघा जमीन दे दी और जिस जमीन पर उनके मकान थे, वह ले ली थी। गांव में 1958 में चकबंदी हुई थी, जिसका रिकॉर्ड 1960 में अपडेट किया गया। उनके पूर्वजों ने शपथ पत्र के आधार पर जमीन का तबादला किया था, जिसका रिकॉर्ड उनके पास है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अकबर-बंजारा मुठभेड़: पिता बोला- बेकसूर थे बेटे, रसूखदारों ने रची साजिश, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

घर छिन जाएंगे, लेकिन मुआवजा नहीं मिलेगा
परिवारों को हाईवे के लिए जमीन छोड़नी होगी, लेकिन उन्हें सिर्फ मकान के ढांचे का ही मुआवजा मिलेगा, जमीन का नहीं। ग्राम प्रधान विपिन कुमार बताते हैं कि राजस्व रिकॉर्ड में जमीन बंजर दर्शाई गई है। जमीन का मुआवजा नहीं मिलने के कारण इन परिवारों के सामने बेघर होने की स्थिति खड़ी हो जाएगी।

अधिक से अधिक मिले मुआवजा 
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद के विधायक अनिल कुमार का कहना है कि परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा मिलना चाहिए। लंबे समय से परिवार यहां रह रहे थे।

परिवारों को बसाने का करें इंतजाम
चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक का कहना है कि इन परिवारों को बसाने का इंतजाम प्रशासन को करना चाहिए। जरूरतमंद परिवारों की अधिक से अधिक मदद होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed