फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fireworks sparks set wood on fire, people from other community beat up baraatis

Muzaffarangar: पटाखे की चिंगारियों से जली लकड़ियां, दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों को पीटा

Thu, 06 Mar 2025 09:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Mar 2025 09:38 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के तितावी के  गांव सैदपुरा खुर्द में पटाखे की चिंगारी से लकड़ियों में आग लगने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fireworks sparks set wood on fire, people from other community beat up baraatis
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के तितावी के  गांव सैदपुरा खुर्द में पटाखे की चिंगारी से लकड़ियों में आग लगने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट की। जिसमें आधा दर्जन बराती घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी देहात ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। सभी हमलावर फरार है। गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


तितावी गांव सैदपुरा खुर्द में मुकेश कश्यप की बेटी ज्योति की चरथावल के गांव नगला राई से नरेश कश्यप के बेटे विकास की बारात आई थी। दोपहर में बरात की चढ़त हो रही थी।
विज्ञापन

 

दूल्हा बग्गी पर बैठा था। सभी बाराती नाच रहे थे। पटाखे छोड़े जा रहे थे। एक पटाखे की चिंगारी गांव निवासी सरताज की लकड़ियों में जा गिरी। जिससे आग लग गई।

लोगो ने आग को बुझा दिया । इसी बात को लेकर सरताज पक्ष के कुछ युवकों की बरातियों से कहा सुनी हो गई। उनमें मारपीट हो गई।

आरोप है कि सरताज पक्ष के युवकों ने बरातियों की जमकर पिटाई की। एक बराती अमित को घर में खींच कर पीटा गया। सूचना देने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।

सीओ फुगाना व तितावी पुलिस के साथ एसपी देहात आदित्य बंसल मौके पर पहुंचे। मारपीट में एक दर्जन बरातियों को चोट आई। प्रताप,रोकी,जयबीर दीपक, अमित व जगमोहन को ज्यादा चोट आई । सभी बघरा अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 
अभी तक तहरीर नहीं दी गई। सरताज पक्ष के सभी आरोपी घर से फरार हैं। सीओ फुगाना एसपी उपाध्याय ने बताया कि अभी तहरीर नही आई है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। गांव में पुलिस तैनात है। बरात सकुशल वापस लौट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed