फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Fifty folders missing from SSP Muzaffarnagar office, case filed against Babu

Muzaffarnagar: SSP मुजफ्फरनगर कार्यालय से पचास पत्रावलियां गायब, बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 28 Mar 2023 01:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Mar 2023 01:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में एसएसपी कार्यालय में बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्यालय में  तैनात दरोगा राजकुमार शर्मा पर पचास पत्रावलियां गायब करने का आरोप लगा है। दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Fifty folders missing from SSP Muzaffarnagar office, case filed against Babu
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एसएसपी कार्यालय में बडी लापरवाही उजागर हुई है। कार्यालय में अपराध शीर्षक पटल पर तैनात दरोगा राजकुमार शर्मा पर पचास पत्रावलियां गायब करने का आरोप है। एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय की अपराध शीर्षक पटल का वर्तमान में कार्यभार देख रही प्रभारी कविता यादव ने थाना सिविल लाइन में दरोगा बाबू राज कुमार शर्मा के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तालिबानी सजा: मेरठ के मंगतपुरम में आज भी पंचायत में होते हैं फैसले, वीडियो में दिखा समाज का क्रूर चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखाया गया कि बाबू राजकुमार शर्मा के पास अपराध शीर्षक पटेल का चार्ज था। वह अपने निजी कार्यों के चलते अवकाश पर चल रहे हैं। इसी के चलते कविता यादव को एक फरवरी को पटल का कार्य सौंपा गयाा था। 16 फरवरी को एडीजी राजीव सभरवाल के निरीक्षण के दौरान अपराध शीर्षक पटल की पत्रावलियों को उन्हें दिखाया जाना था लेकिन कुछ पत्रावली कविता यादव को नहीं मिली थी जिस कारण वह पत्रावली पेश नहीं कर पाई।


बताया गया कि बाबू राज कुमार शर्मा ने अभी तक कविता यादव को कार्यभार नहीं सौंपा गया था। इसी के चलते एसएसपी ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह से जांच कराई जिसमें स्पष्ट हुआ कि पचास पत्रावली गायब थी।

तब एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पूरे मामले की पुष्टि कर बताया कि थाना सिविल लाइन में बाबू राज कुमार शर्मा (दरोगा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed