मुजफ्फरनगर: महिला सिपाही सुसाइड केस में पीड़ित भाई का बड़ा आरोप, फंस सकता है कांस्टेबल मुकेश
Female constable suicide case: महिला सिपाही सुसाइड केस में पीड़ित भाई ने बड़ा आरोप लगाया है। अब इस मामले में सिपाही मुकेश फंस सकता है।
विस्तार
Female constable suicide case: मुजफ्फरनगर में थाना परिसर में स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला सिपाही का छपार थाने में तैनात सिपाही उत्पीड़न कर रहा था। शादीशुदा होने के बाद शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसकी पत्नी व मां ने गाली-गलौज कर बेइज्जती की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जनपद संभल के कस्बा बहजोई निवासी महिला सिपाही आदर्श यादव यहां सीओ नई मंडी कोतवाली के कार्यालय में तैनात थी। इससे पहले वह छपार थाने में तैनात रही थी। उसे छपार थाने में सरकारी आवास मिला था। सीओ कार्यालय में ड्यूटी के बाद वह अपने आवास पर पहुंचती थी। उसने नौ अक्तूबर को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद घर ले गए थे। अब इस मामले में महिला सिपाही के भाई आदेश यादव ने छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि छपार थाने में तैनात सिपाही मुकेश व उसकी पत्नी और मां द्वारा आदर्श को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मुकेश ने आदर्श के साथ धोखा किया। उसने उसे शादी का झूठा झांसा दिया। आरोपी मुकेश के शादीशुदा होने की बात पता चलते ही महिला सिपाही ने दूरियां बनाने का प्रयास किया। तब मुकेश ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी करेगा। मुकेश की मां व पत्नी ने आदर्श के साथ गाली-गलौच कर उसकी बेइज्जती की। इसके बाद से यह सभी आदर्श को परेशान कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Hastinapur: नाव हादसे के दूसरे दिन भी चला सर्च अभियान, डूबे व्यक्ति का शव पांच घंटे बाद गंगा से बरामद
डिप्रेशन में थी आदर्श
मुकदमे में लिखाया गया कि आदर्श ने यह सभी बातें अपनी सहेली निशा व अपनी छोटी बहन रोजी उर्फ काजल को बताई थी। आरोप है कि आदर्श को यह कदम उठाने के लिए तीनों आरोपियों ने ही मजबूर किया है। आदर्श की मौत के पीछे तीनों का हाथ है।
यह भी पढ़ें: Meerut: किसान मेले का मंत्री संजीव बालियान ने किया उद्घाटन, 20 लाख के डॉग्स और 10 करोड़ का भैंसा बना आकर्षण
बताया गया कि शव का अंतिम संस्कार करने के बाद मृतक महिला के भाई ने अधिकारियों को इस बारे में शिकायत की थी। अधिकारियों के आदेश पर अब छपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी है।