फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Excise sub-inspector commits suicide, dead body found in room

मुजफ्फरनगर: आबकारी सब इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, कमरे में मिली लाश, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 28 Oct 2022 04:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Oct 2022 04:39 PM IST
सार

आबकारी सब इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। कमरे में उनकी लाश पड़ी मिली। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Excise sub-inspector commits suicide, dead body found in room
आत्महत्या

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पुरकाजी क्षेत्र की उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप-निरीक्षक ने आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


आगरा के थाना जगदीशपुरा के आवास विकास निवासी अशोक कुमार (56) की तैनाती जुलाई माह में उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में हुई थी। दीपावली पर वह अपने घर गए थे और बुधवार को ही वापस लौटे थे। 
विज्ञापन


मिल कर्मचारियों ने बताया कि रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। दिन निकलने पर नाश्ता देने के लिए मिलकर्मी ने उनका दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला था। इसके बाद मिल के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। कुछ ही देर में मिल अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: धर्म परिवर्तन कराने का मामला, 400 लोगों को ईसाई बनाने की थी तैयारी, SSP ऑफिस पहुंचे भाजपा नेता

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो उनका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और आबकारी डिप्टी कमिश्नर एसके राय मौके पर पहुंचे और मिल प्रबंधन से घटना के संबंध में जानकारी ली। 

यह भी पढ़ें: UP: मंत्री के कॉल से बैकफुट पर प्रशासन, अब गंगा मेले में भैंसा-बुग्गी ले जा सकेंगे श्रद्धालु, पढ़ें हर जानकारी

देर रात तक किससे बात करता रहा अशोक
मृतक अशोक कुमार देर रात तक मोबाइल पर एक्टिव रहा। वह फोन पर किसके साथ बात कर रहा था, इसकी जांच कराई जा रही है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बौद्ध का कहना है कि मृतक का मोबाइल पुलिस के कब्जे में है। उसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed