फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Preparations were made to convert 400 people to Christians, BJP leaders complained to SSP

मेरठ: धर्म परिवर्तन कराने का मामला, 400 लोगों को ईसाई बनाने की थी तैयारी, SSP ऑफिस पहुंचे भाजपा नेता

Fri, 28 Oct 2022 03:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Oct 2022 03:48 PM IST
सार

मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यहां 400 लोगों को ईसाई बनाने की तैयारी थी। लेकिन सूचना मिलते ही भाजपा नेता SSP ऑफिस पहुंचे।

विज्ञापन
Meerut: Preparations were made to convert 400 people to Christians, BJP leaders complained to SSP
एसएसपी ऑफिस पहुंचे भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को मंगतपुरम, ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के लोग भाजपा नेता के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंचे। बस्ती निवासियों का आरोप है कि उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं भाजपा मेरठ महानगर मंत्री दीपक शर्मा बस्ती वालों के साथ एसएसपी कार्यालय पर पहुंचे। भाजपा नेता ने कहा कि मंगतपुरम बस्ती में रहने वाले लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। हिंदू से ईसाई बनने का दबाव डाला जा रहा है। बस्ती वालों ने शिकायत देते हुए कहा कि बस्ती के 400 लोगों को ईसाई बनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। भाजपा नेता ने पुलिस से जांच कर इसे रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बस्ती वालों ने बताया कि यह पूरा खेल कोरोना काल यानी दो साल पहले लॉकडाउन के वक्त शुरू हुआ। बस्ती के लोगों के पास पैसे और काम की परेशानी थी। तब कुछ ईसाई लोग हमारी बस्ती में आ गए। उन्होंने हम लोगों को खाने-पीने का सामान दिया। कुछ लोगों को पैसे देकर मदद भी की। जब हम लोग उन पर भरोसा करने लगे तो अब वे ईसाई हमारा धर्म बदलवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

इतना ही नहीं बस्ती में अस्थायी चर्च भी बनाने का आरोप लगाया है। लोगों का आरोप है कि 400 लोगों को प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी है। यह भी आरोप है कि हमें अपने देवी-देवताओं की पूजा करने से रोक रहे हैं। उनकी फोटो घरों से हटाने का दबाव बना रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें

इन लोगों की मांग है कि जबरन धर्म परिवर्तन को रोका जाए। सनातन धर्म को मानने वालों को उनके धर्म का पालन करने दिया जाए। उधर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed