{"_id":"6269794fb44f6b0fb82d9bc4","slug":"muzaffarnagar-double-murder-case-police-have-not-arrested-to-accused-but-searching-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल मर्डर: पुलिस के हाथ नहीं कोई सुराग, आरोपी भी नहीं हुए गिरफ्तार, तलाश में लगी चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल मर्डर: पुलिस के हाथ नहीं कोई सुराग, आरोपी भी नहीं हुए गिरफ्तार, तलाश में लगी चार टीमें
Wed, 27 Apr 2022 10:41 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:41 PM IST
सार
दंपती हत्याकांड में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। आरोपियों की तलाश में चार टीमें लगाई गई हैं लेकिन, पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में पति-पत्नी की हत्या।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ में दंपती हत्याकांड के नामजद मुख्य आरोपी विनीत व उसके दो अज्ञात साथियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस की चार टीमों ने दबाव बनाने के लिए हत्यारों की रिश्तेदार चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव ने दंपती हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीम गठित की है। मंगलवार की देर रात व बुधवार दिन में भी पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बावजूद पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए हिरासत में ली गई चार महिलाओं व एक व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जानसठ कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा का कहना हैं कि शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में नजर नहीं आए बदमाश
पुलिस ने दंपती हत्याकांड को अंजाम देने वाले बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने के लिए कई सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली, लेकिन फुटेज में बाइक सवार बदमाश कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली के गांव खलवाड़ा व मेहलकी मार्ग पर मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी हरपाल सैनी व उसकी पत्नी कौशल को ई-रिक्शा से खींचकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। मृतक दंपती मुजफ्फरनगर कोर्ट में तारीख से खलवाड़ा लौट रहा था। मृतक कौशल के भतीजे सुबोध ने गांव जौहरा निवासी विनीत व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें: सीने में थी बदले की आग: सड़क पर तड़पते रहे दंपती, चाकू से ताबड़तोड़ वार करते रहे आरोपी, खौफनाक है ट्रिपल मर्डर की कहानी