फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar defeated Bulandshahr in Kabaddi

कबड्डी में मुजफ्फरनगर ने बुलंदशहर को हराया

Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar defeated Bulandshahr in Kabaddi
शाहपुर के गांव काकड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी की प्रतियोगिता की प्रतिभागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कबड्डी में मुजफ्फरनगर ने बुलंदशहर को हराया
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा में आयोजित 47वीं यूपी सीनियर महिला कबड्डी स्टेट चैंपियनशिप में प्रथम दिन हुए मैच में मुजफ्फरनगर, मेरठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से शिकस्त दी।
शुक्रवार को हुए मुकाबलों में मुजफ्फरनगर की टीम ने 38 अंक प्राप्त कर बुलंदशहर को 35 अंकों के भारी अंतर से हराया। जबकि मेरठ ने 21 अंक प्राप्त कर गोंडा को रौंदते हुए 19 अंकों से जीत दर्ज की। अन्य मुकाबलों में पीलीभीत की टीम ने 32 अंक प्राप्त कर इलाहाबाद की टीम को 15 अंकों से, रायबरेली ने 23 अंक प्राप्त कर अयोध्या की टीम को 09 अंकों से, कुशीनगर ने 29 अंक प्राप्त कर कड़े संघर्षपूर्ण मैच में मात्र एक अंक से महाराजगंज की टीम को, गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 41 अंक प्राप्त कर आगरा को नौ अंकों से, वाराणसी ने 28 अंक प्राप्त कर चंदौसी की टीम को 24 अंकों से, मिर्जापुर की टीम ने 28 अंक प्राप्त कर आजमगढ़ को चार अंकों से हराया।
विज्ञापन

गांव काकड़ा में यश स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित 47वीं यूपी सीनियर महिला कबडडी स्टेट चैंपियनशिप का शुभारंभ एक भव्य कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम व आतिशबाजी के बीच मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडेय ने फीता काटकर संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान भाकियू सुप्रीमो ने कहा कि गांव काकड़ा बालियान खाप का गांव है। गांव में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। काकड़ा में आयोजित महिला कबड्डी मैचों को देखने के लिए भारी भीड़ रही। लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रदेश स्तर की महिला कबड्डी प्रतियोगिता पहली बार हो रही है।

गांव काकड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबडडी प्रतियोगिता में  खेलती खिलाड़ी ।

गांव काकड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबडडी प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

गांव काकड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबडडी प्रतियोगिता में  खेलती खिलाड़ी ।

गांव काकड़ा में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबडडी प्रतियोगिता में खेलती खिलाड़ी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed