{"_id":"5d18fef98ebc3e3cca07b026","slug":"muzaffarnagar-crime-muzaffarnagar-news-mrt430951355","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
ककरौली पुलिस द्वारा तमंचा फैक्टरी पकड़ने पर मौके से बरामद तमंचे व बनाने के उपकरण।
- फोटो : KHATAULI
घर के अंदर चल रही थी तमंचा फैक्टरी
मोरना। ककरौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए गांव कम्हेड़ा में घर के अंदर चल रही अवैध रूप से तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ककरौली थाने में सीओ भोपा राममोहन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर गांव कम्हेड़ा निवासी फतेह मोहम्मद के मकान में टीम बनाकर छापेमारी की गई। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मकान के अंदर से अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़ी। मकान के अंदर से 10 तमंचे 315 बोर, 1 तमंचा 12 बोर, दर्जनों अधबने तमंचे, वेल्डिंग होल्डर, वेल्डिंग मशीन, शिकंजा, 5 रॉड फायरिंग वाली आदि अन्य उपकरणों को बरामद किया। वहीं, मकान के अंदर छिपे आरोपी यूसुफ पुत्र फतेह उर्फ फित्ता गांव कम्हेड़ा थाना ककरौली व शान मोहम्मद पुत्र यासीन निवासी निराना, थाना नई मंडी को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत ने बताया कि अवैध हथियार बनाकर बेचे जाने की सूचना काफी दिनों से मिल रही थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे देसी तमंचों को तैयार कर 2 से 3 हजार रुपये के बीच ग्राहक को बेचते थे। छापेमारी में एसआई तारिक वसीम, आनंद पोसवाल, कांस्टेबल नितिन कुमार, हर्ष त्यागी, कपिल देव, संदीप कुमार आदि टीम में शामिल रहे।