फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: couple arrested for doing fraud by making hostage after honey trap

Muzaffarnagar: हनीट्रैप में फंसाकर बनाया बंधक, मांगे 5 लाख, दंपती गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2023 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Feb 2023 04:04 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां हनी ट्रैप में फंसा कर बंधक बनाने के मामले में दंपति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: couple arrested for doing fraud by making hostage after honey trap
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। घर बुलाकर अश्लील हरकत करते हुए महिला ने वीडियो बनवा ली और मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख मांगे । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर बंधक बनाए पीड़ित पीड़ित को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


निखिल निवासी कृष्णापुरी ने  कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया कि उसके चाचा अरविंदको कुछ लोगों ने बंधक बनाकर ₹5 लाख की रंगदारी मांगी है ।पुलिस ने पीड़ित की तलाश शुरू की तो उसे नई मंडी कोतवाली के गांव नसीरपुर के एक मकान से बरामद कर एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित अरविंद ने बताया है कि महिला ने उसे फोन करके बुलाया था और उसके साथ गलत हरकत की। उसके बाद बंधक बनाकर उसे दुष्कर्म के मामले में वीडियो का हवाला देते हुए फंसाने की धमकी देकर 5 लाख मांगे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए
 शानू निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर व उसकी पत्नी अफसाना उर्फ पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया है।

ऐसे फंसाते थे
अश्लील हरकते करते हुए चोरी से वीडियो बनाकर उस वीडियो को पीडित व उसके परिजनों को दिखाकर डरा धमकाकर व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपये एंठते थे। पीडित अरविन्द के साथ भी ऐसा ही किया गया था। आरोपी  अफसाना उर्फ पिंकी द्वारा पीडित से कई महीने बात की गयी इसके बाद पीडित को अपने स्थान पर मिलने के लिए बुलाया गया तथा अश्लील हरकते करते हुए  शानू  द्वारा वीडियो बनाया गया जिसे पीडित व परिजनों को दिखाकर झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पीडित को बंधक बनाकर उसके परिवारजन से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। जिस समय एक आरोपी पैसे लेने जा रहा था तभी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व भी आरोपी  लोगो द्वारा कई लोगों को हनीट्रेप में फंसाकर पैसे एंठ जाने की जानकारी मिली है। परन्तु बदनामी के कारण किसी भी पीड़ित द्वारा शिकायत नही की गयी थी। इस मामले में पुलिस को एक मुस्लिम भाजपा नेता की तलाश है जो इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed