फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: City's daughter Mani Tyagi will become deputy collector in Haryana, happiness in family

Muzaffarnagar: हरियाणा में डिप्टी कलेक्टर बनेगी शहर की बेटी मनी त्यागी, परिवार में खुशी का माहौल

Wed, 08 Feb 2023 10:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Feb 2023 10:09 AM IST
सार

 शहर की बेटी मनी त्यागी हरियाणा में डिप्टी कलेक्टर बनेगी। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एमएससी में स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया था। डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन की खुशियों से परिजन और परिचित प्रफुल्लित हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: City's daughter Mani Tyagi will become deputy collector in Haryana, happiness in family
परिवार के साथ मनी त्यागी - फोटो : amr ujala

विस्तार

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा वर्ष 2021 के परिणाम में शहर की बेटी मनी त्यागी ने 22वीं रैंक हासिल की है। उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद मिलेगा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ब्रहमपुरी निवासी अधिवक्ता मुकुल प्रकाश त्यागी की बेटी मनी त्यागी ने एचपीएससी परीक्षा में कामयाबी पाकर जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा के प्रति लगनशील मनी ने भागवंती इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और 12वीं उत्तीर्ण की। उन्होंने डीएवी डिग्री कॉलेज से बीएससी और एमएससी तक शिक्षा प्राप्त की।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें एमएससी में स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया था। डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयन की खुशियों से परिजन और परिचित प्रफुल्लित हैं। मनी के दादा स्वर्गीय आनंद प्रकाश त्यागी शहर के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रह चुके हैं।
विज्ञापन


मेधावी मनी त्यागी कहती हैं कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। डेढ़ वर्ष की तैयारी के बाद उन्होंने यह सफलता पाई है। समाज सेवा के उद्देश्य से उन्होंने सिविल सेवा का चयन किया और कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के उत्साहवर्धन के अलावा कमल क्लासेस के शिक्षक कमल त्यागी को दिया है। उनका कहना है कि विद्यार्थी ज्यादा पाठ्य सामग्री एकत्रित करने या पढऩे के बजाए चयनित पाठ्यक्रम बार-बार पढ़ें। स्वयं बनाए गए नोटस महत्वपूर्ण होते हैं। उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करना है। मनी को बधाई देने वालों में रविंद्र कुमार, कपिल कुमार, अक्षत त्यागी, शरद, सिमरन, प्रिया चौधरी, रीना, लक्ष्मी, अभिषेक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed