फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Body of Vansh—the family's only son—found in the Ganga Canal; relatives stage a road blockade

मुजफ्फरनगर: गंगनहर में मिला परिवार के इकलौते बेटे वंश का शव, परिजनों ने लगाया जाम, 6 गिरफ्तार; ये है मामला

Wed, 02 Sep 2026 09:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 02 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

बेलड़ा मेले में वंश की रिजवान पक्ष के साथ मारपीट हो गई थी। भागते समय जान बचाने के लिए वंश गंगनहर में कूद गया था। दो दिन से वह लापता था। बुधवार को उसका शव मिल गया। पुलिस ने रिजवान समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Body of Vansh—the family's only son—found in the Ganga Canal; relatives stage a road blockade
वंश की फाइल फोटो और विलाप करती उसकी मां व बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेलड़ा मेले में मारपीट के बाद हमलावरों से जान बचाने के लिए बेलड़ा गंगनहर में कूदे परिवार के इकलौते बेटे वंश का शव 42 घंटे बाद मिल गया। गुस्साए परिजनों ने थाने के सामने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सीओ व नायब तहसीलदार के आश्वासन पर जाम खोला गया। उधर, पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 

भोपा निवासी कुछ युवक सोमवार शाम को बेलड़ा मेले में गए थे। वहां उनका झगड़ा हो गया तो दूसरे पक्ष के युवकों से जान बचाने के लिए वंश व अन्य युवक मौके से भागे थे। साथी घर पहुंच गए थे लेकिन वंश नहीं पहुंचा था। उसका शव बुधवार शाम करीब पांच बजे भोपा गंगनहर में बहता मिल गया। 
शव मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने के सामने मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। सीओ भोपा लक्ष्मण सिंह वर्मा व नायब तहसीलदार बृजेश चौहान ने पहुंचकर आश्वासन दिया, तब लगभग एक घंटे बाद जाम खोला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के लिए सरकारी नौकरी की मांग
तरुण धीमान, अनिल कश्यप, हरिराम कश्यप, सतीश कश्यप, कुलदीप कश्यप, सोनू कश्यप, राजकुमार आदि ने अधिकारियों को बताया गया कि वंश के परिवार में आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। पिता नीटू की 12 साल पहले मौत हो गई थी। वंश मजदूरी कर परिवार का सहयोग कर रहा था।
परिवार की हालत देखकर उसकी अविवाहित बहन वंशिका को सरकारी नौकरी दी जाए। माता मौसम देवी को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। आवास भी बनवाया जाए। उसके परिवार में माता मौसम देवी, बहन कोमल, प्रीति व वंशिका है। वंश परिवार का इकलौता बेटा था।
 
विज्ञापन

बेलड़ा के रिजवान से हुआ था विवाद
सोमवार रात अर्जुन प्रजापति की फोन कॉल आने पर भोपा निवासी वंश, विपुल, शेखर गांव बेलड़ा गए थे। वहां मेले में अर्जुन का बेलड़ा निवासी रिजवान के साथ विवाद हो गया था। आरोपियों ने उनकी पिटाई की। उनसे जान बचाकर वंश, अर्जुन, शेखर, नहर में कूद गए। विपुल वहीं झाड़ियों में छिप गया था। बाद में सभी युवक घर पहुंच गए थे। वंश लापता हो गया था। वंश के जीजा महमूदपुर माजरा निवासी जोनी ने रिजवान सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में दर्ज कराई थी। 
 

छह आरोपी गिरफ्तार, मेले की अनुमति रद्द 
भोपा सीओ लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी बेलड़ा निवासी रिजवान, अफजल, साहिल उर्फ भोलू, सुहेल उर्फ अजूबा, अलबक्श उर्फ बक्शी व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। उनका चालान कर दिया है। बेलड़ा में चल रहे मेले की अनुमति रद्द कर दी है।

ये भी देखें...
शामली: गन्ने के खेत में छिपा रखी थी 33 लाख रुपये की स्मैक, पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर की बरामद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed