{"_id":"67f3626fdc821ef3ae02f70c","slug":"muzaffarnagar-body-of-a-constable-found-lying-on-railway-track-bullet-had-hit-his-eye-police-believes-this-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बुलंदशहर के सिपाही का शव, आंख में लगी थी गोली, पुलिस मान रही ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बुलंदशहर के सिपाही का शव, आंख में लगी थी गोली, पुलिस मान रही ये वजह
Mon, 07 Apr 2025 11:16 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:16 AM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिला विधिक सचिव की सुरक्षा में तैनात सिपाही का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
ट्रैक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुजफ्फरनगर जिला विधिक सचिव की सुरक्षा में तैनात सिपाही जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर के गांव शेखपुर गढ़वा निवासी रूपेंद्र सिंह का शव देर रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सिपाही की बाई आंख में गोली लगी थी। शव के पास उसकी सरकारी कारबाइन भी पड़ी मिली। पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
सिपाही रूपेंद्र सिंह वर्ष 2016 बैच के सिपाही थे। वह वर्तमान में जिला विधिक सचिव के यहां सुरक्षा में तैनात थे। आंख में लगी गोली सिर के आर पार हो गई थी। सूचना पाकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। शव के पास सरकारी कार्बाइन ,एक खोका कारतूस, एक जिंदा कारतूस व सिपाही का बैग औऱ मोबाइल मिला।
यह भी पढ़ें: यूपी में एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल... इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा
विज्ञापन
एसपी सिटी का कहना है कि सिपाही यहां तक कैसे पहुंचा, इसके सहित कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। सिपाही की 2018 में शादी हुई थी। फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सिपाही के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।