फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: BJP leader Sangeet Som appeared in court and recorded his statement

यूपी: BJP नेता संगीत सोम अदालत में पेश, दर्ज कराए बयान, 14 साल पहले दिया था भड़काऊ भाषण

Mon, 14 Nov 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Nov 2022 08:00 PM IST
सार

भड़काऊ भाषण का मामला : BJP नेता संगीत सोम सोमवार को अदालत में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: BJP leader Sangeet Som appeared in court and recorded his statement
अदालत में पेश संगीत सोम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को अदालत में पेश होकर बयान दिए। उनके खिलाफ खतौली में करीब 14 साल पहले भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट-1) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने पूर्व एमएलए के बयान दर्ज किए। बचाव पक्ष के साक्ष्य के लिए 16 नवंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अप्रैल वर्ष 2008 में शिवसेना नेता ललित मोहन शर्मा ने संगीत सोम पर खतौली रैली में भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगाया था। थाने में दर्ज कराए मुकदमे में आरोपी पूर्व विधायक पर भड़काऊ भाषणों के द्वारा शिवसेना एवं शिव के प्रमुख रहे बाला साहेब ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर विद्वेष फैलाने का आरोप है। रैली स्थल पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

लोक अभियोजक नीरज सिंह ने बताया अभियोजन पक्ष की गवाही पूरी हो चुकी है। आरोपी पूर्व विधायक सोम के धारा 313 सीआरपीसी के अंतर्गत बयान मुलजिम दर्ज कराए गए हैं। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल, ठाकुर कंवरपाल सिंह, तरसपाल सिंह पुंडीर और धर्मेंद्र सिंह अदालत में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और पूर्व एमएलए अशोक कंसल भी मुकदमे के दौरान उनके साथ रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed