फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Arrested three youths carrying drugs, investigation continues

गिरोह का भंडाफोड़: अग्निवीर भर्ती के लिए सप्लाई होनी थी नशीली दवाइयां, दबोचे गए तीन आरोपी, खुले बड़े राज

Fri, 30 Sep 2022 04:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

नशीली दवाएं लेकर जा रहे युवकों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से तीन लाख रुपये कीमत की दवाएं बरामद की गईं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Arrested three youths carrying drugs, investigation continues
जानकारी देते एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में पुलिस ने तीन युवकों को नशीली दवाओं साथ गिरफ्तार किया है। मौके पर पहुंची थाना फुगाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपीयों के पास से लगभग तीन लाख की दवाएं बरामद की हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder:  मेरठ की बहू ने उजागर किए पुलकित के कारनामे- रिजॉर्ट में लड़कियों से होती थी दरिंदगी
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को पकड़ा। आरोपीयों में दो मेडिकल स्टोर संचालक हैं, जबकि सप्लायर है। पुलिस ने बताया कि बरामद दवाओं में नशीली गोलियां, इंजेक्शन व कैप्सूल हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मेरठ जनपद के गांव पिठलॉकर थाना सरधना का मूल निवासी उवेश पुत्र अंसार बुढ़ाना में भारत मेडिकल एजेंसी व फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में अर्पित मलिक पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र सिंह का फौजी मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। यह दोनों अपनी दुकानों पर नशीली दवाइयां बेचते थे। मुजफ्फरनगर के मोहल्ला राम लीला टीला निवासी मोहन पुत्र कुंवर सेन इन्हें यह नशीली दवाइयां सप्लाई करता था।

यह भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाश: मेरठ में सपा विधायक रफीक अंसारी और महापौर सुनीता वर्मा के लापता होने के लगे पोस्टर

वह कहां से दवाइयां खरीदता था। इस बारे में जांच की जा रही है। एसपी देहात का कहना है कि दवाइयां अग्निवीर भर्ती में युवकों को बेची जानी थी। इससे इनकार नहीं किया जा सकता। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed