फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Alert in Western UP regarding CAA and Friday prayers

UP: सीएए और जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, इस जिले को चार सुपर जोन और 20 सेक्टर में बांटा

Thu, 14 Mar 2024 11:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Mar 2024 11:50 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सीएए और जुमे की नमाज को लेकर पश्चिमी यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। इस जिले को चार सुपर जोन, नौ जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Alert in Western UP regarding CAA and Friday prayers
अधिकारियों ने निकाला फ्लैग मार्च। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रमजान माह में पहले जुमे की नमाज व सीएए को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले को चार सुपर जोन, नौ जोन, बीस सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में सभी मुख्य चौराहों व मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस सभी स्थानों पर ड्रोन से निगरानी करेगी। धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर सभी को सीएए कानून के बारे में जानकारी देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की गई। उधर, जानसठ में सीएए को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आज रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जुमे की नमाज व सीएए को लेकर सुरक्षा बरती जा रही है।

विज्ञापन

जिले में दो शहर व दो देहात में सुपर जोन बनाए गए हैं। नौ जोन व बीस सेक्टर बनाए हैं। सुपर जोन एएसपी, जोन सीओ व सेक्टर क्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी है। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सुबह से ही भ्रमण पर रहेंगे। सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। सुबह से ही नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सभी क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने या शरारत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

धर्मगुरुओं के साथ की बैठक
शहर कोतवाली के गांव वहलना मदरसे में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने धर्मगुरुओं, गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक की। सभी को सीएए के बारे में जानकारी दी गई। शांति बनाए रखने व किसी के बहकावे में आकर कानून हाथ में न लेने की अपील की गई। बैठक में सभासद मशरूर, अकील राणा, मुफ्ती जुल्फकार, मौलाना रागिब, मारूफ राणा, सरताज राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

भ्रामक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
सीएए कानून को लेकर भ्रामक पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी एएसपी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीएए को लेकर कस्बे में एक भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि पोस्ट कस्बे के मोहल्ला धुनापुरी सराय तुलसीराम निवासी मोहम्मद आरिफ ने की थी। मोबाइल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आरिफ को फिलहाल जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम

पुलिस ने किया पैदल मार्च
सीएए, लोकसभा चुनाव व आगामी त्योहारों तथा जुमे की नमाज को लेकर अधिकारी सतर्क हैं। एसडीएम मोनालिसा जौहरी व सीओ गजेंद्रपाल ने पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ कस्बा व जौला व परासौली में पैदल मार्च किया। सीएए के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी ने अशोभनीय टिप्पणी अथवा झूठी अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed