मुजफ्फरनगर: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुईं, अदालत से मांगा समय
Muzaffarnagar News : अदालत द्वारा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी को समन भेजने के बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए सात अक्तूबर की तारीख तय की थी। इसके बाद आज आलिया अदालत पहुंची और कोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी शनिवार को पॉक्सो कोर्ट में हाजिर हुई। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए सात नवंबर की तिथि तय की है।
साल 2020 में आलिया ने मुंबई के वर्सोवा थाने में अपने देवर पर उनके साथ गलत हरकत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत थी कि वह 2012 में अपने ससुराल बुढ़ाना गई थीं। उसी दौरान उनके देवर ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में यह मामला बुढ़ाना कोतवाली भेज दिया गया था।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: थप्पड़ कांड में शासन की बड़ी कार्रवाई, आईजी मेरठ नचिकेता झा करेंगे घटना की जांच
मामले की जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो कोर्ट में क्लोजिंग रिपोर्ट दाखिल की, जिसे अदालत ने लौटा दिया था। एडीजीसी फौजदारी प्रदीप बालियान ने बताया कि शनिवार को आलिया अदालत पहुंची। पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने सुनवाई की। आलिया के अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद सुनवाई के लिए अब सात नवंबर की तिथि तय की गई है।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
वादिया ने 27 जुलाई 2020 को मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में इसे बुढ़ाना कोतवाली ट्रांसफर किया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: जांच के बहाने ब्यूटी पार्लर में करा दिया गर्भवती का प्रसव, जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ी
पीड़िता का कहना था कि उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।
एक बार पहले भी अदालत आई थी आलिया
प्रकरण में 16 अक्तूबर 2020 को मुकदमे के तत्कालीन विवेचक वीर नारायण सिंह के साथ आलिया सिद्दीकी ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में बयान दर्ज कराए थे। तब आलिया ने अदालत में आरोपों को समर्थन किया था।