फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Accused arrested in religious conversion case and SO appeared before Child Commission

UP: धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार, पूरा मामला खुला तो उड़े हर किसी के होश, मदरसा संचालक के लिए गए बयान

Wed, 18 Oct 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Oct 2023 09:11 PM IST
सार

Religious Conversion Case : पुलिस ने आयोग की टीम के आने की भनक लगते ही नंगला राई से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जानिए धर्मांतरण का यह पूरा मामला कैसे खुला है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Accused arrested in religious conversion case and SO appeared before Child Commission
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लापता किशोर की बरामदगी के बाद धर्म परिवर्तन के मामले में बुधवार को सहारनपुर के गांव इस्लमानगर के मदरसे में पहुंचकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने जांच की। मदरसा संचालक के बयान लिए गए। चरथावल थाने के विवेचक थाना प्रभारी ओपी सिंह से केस की आख्या तलब की।

विज्ञापन


राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता में किशोर के धर्म परिवर्तन कराने के मामले गहनता से जांच हुई। बीएसए शुभम शुक्ला भी सहारनपुर पहुंचे। उधर, पुलिस ने आयोग की टीम के आने की भनक लगते ही नंगला राई से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया किशोर का धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में नंगला राई निवासी मतलूब को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ग्राम प्रधान समेत चार के खिलाफ पीड़ित के पिता ने धर्म परिवर्तन कराकर उसके बेटे को गुपचुप तरीके से रखने का मुकदमा कायम कराया था। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की चाइल्ड वेलफेयर टीम, डीसीपीओ, एसओ चरथावल, बीएसए, अल्पसंख्यक अधिकारी और आधार फेसिलेशन सेंटर के तकनीकी कर्मचारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के सामने पेश हुए।

क्या था मामला
चंडीगढ़ के रायपुर थाना क्षेत्र से सात साल पहले किशोर लापता हो गया था। किशोर के अपहरण का मुकदमे की विवेचना चंडीगढ़ एएचटीयू थाने में लंबित चल रही थी। आरोपी मतलूब के नाबालिग पुत्र को चंडीगढ़ से लापता यह किशोर सात साल पहले सहारनपुर में मिल गया था। इसके बाद वह उसे अपने साथ गांव लेकर आ गया। उसके बाद किशोर की सुन्नत कराकर उसका नाम मुस्लिम रखा गया। यही नहीं एक मदरसे में प्रवेश दिलाया और तालीम दिलानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: धुआं हटा तो दिखे मजदूरों के क्षत-विक्षत शव, मौत का मंजर देख कांप उठी हर किसी की रूह

विज्ञापन

इस तरह खुल गया मामला
गिरफ्त में आया आरोपी मतलूब अपहृत किशोर का आधार कार्ड बनवाने के लिए दो सप्ताह पहले चरथावल में आया था, लेकिन यहां कार्ड बनाने के दौरान जांच में पता चला कि उसका आधार कार्ड पहले से हिंदू नाम से बना है। हिंदू संगठनों को यह मालूम हुआ तो कई लोगों ने थाने पर हंगामा करते कार्रवाई की मांग की। उसके बाद पुलिस ने सीडब्ल्यूसी में किशोर के बयान कराए। 14 अक्तूबर को मामले में नया मोड़ आया। बघरा के स्वामी यशवीर महाराज की चेतावनी के बाद चरथावल में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बुधवार को मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed