फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: A scrap dealer died after falling from the roof

Muzaffarnagar: छत से गिरकर कबाड़ी की मौत... चंद रुपयों के गत्ते को उतारने के लिए चढ़ा था, घर में पसरा मातम

Mon, 06 Jan 2025 05:42 PM IST
Muzaffarnagar Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Jan 2025 05:42 PM IST
सार

बुढ़ाना का फरीद कबाड़ी का काम करता था। सोमवार दोपहर गत्ता लेने के लिए मोहल्ला मिर्दगान में आया था। गत्ते का बंडल बांधकर वह उसे छत से गली में फेंकने लगा और साथ में खुद भी गिर गया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: A scrap dealer died after falling from the roof
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

मकान की छत से गत्ता फेंकते समय संतुलन बिगड़ जाने के कारण कबाड़ी फरीद कुरैशी (34) गली में गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बुढ़ाना कस्बे के मोहल्ला पीरशाह विलायत का रहने वाला फरीद कुरैशी पुत्र जमील कबाड़ी का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब एक बजे गत्ता लेने के लिए मोहल्ला मिर्दगान में तमीज के मकान में आया था। गत्ते का बंडल बांधकर वह उसे छत से गली में फेंकने लगा। अनियंत्रित होने के कारण वह भी गत्ते सहित गली में गिर गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर अवस्था में उसे पास के ही चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। रास्ते में फरीद ने दम तोड़ दिया। फरीद की मौत से परिवार शोक में डूब गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed