{"_id":"6363b124b8d2b0148340376a","slug":"muzaffarnagar-a-case-of-theft-of-bones-in-a-village-villagers-stand-guard-at-shmaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां चोरी का मामला: श्मघाट में पहरा देते हैं ग्रामीण, वायरल हो रहा गांव का नाम, प्रधान ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थियां चोरी का मामला: श्मघाट में पहरा देते हैं ग्रामीण, वायरल हो रहा गांव का नाम, प्रधान ने कही ये बड़ी बात
Thu, 03 Nov 2022 05:47 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Nov 2022 05:47 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर के एक गांव में अस्थियां चोरी का मामला सामने आया है। जिसके चलते ग्रामीण श्मघाट में पहरा देते हैं। यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अस्थियां चोरी का मामला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र के गांव लुहसाना में शमघाट से अस्थियां चोरी होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वायरल वीडियो में ग्रामीण रात को श्मघाट में पहरा देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन साल से यह घटना हो रही है। चिताओं में से रात के समय कोई अस्थियां उठा ले जाता है। जिसके कारण रात के समय श्मशान घाट में पहरा देना पड़ रहा है। मृतकों के परिजन रात के समय चिता की रखवाली करते हैं।
विज्ञापन
लुहसाना गांव के ग्रामीण हरपाल सैनी ने बताया कि छह महीने पहले उसकी भाभी की मौत हुई थी। उनका कहना है कि रात के समय किसी ने उनकी भाभी की अस्थियां उठा ली थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अनोखा निकाह: गोद में उठाकर स्टेज तक लाए गए दूल्हा-दुल्हन, कभी मुसीबत बन रहे कद ने अजीम और बुशरा को दिलाया फेम
गांव में अस्थियां चोरी होने की बात केवल अफवाह है। इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है। कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है। - मांगेराम राठी, ग्राम प्रधान लुहसाना
यह भी पढ़ें: आखिर मिल गई दुल्हन: ढाई फीट के अजीम ने PM-CM को लेकर कही ये बात, हनीमून के सवाल पर बताया आगे का प्लान