{"_id":"6400bd6a533e81b484088d6a","slug":"muzaffarnagar-a-case-has-registered-against-constable-ahsan-ali-in-the-sexual-attack-case-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पीड़िता ने सुनाई आपबीती, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नैनीताल के होटल में किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पीड़िता ने सुनाई आपबीती, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज, नैनीताल के होटल में किया था दुष्कर्म
Thu, 02 Mar 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:45 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई तो सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सिपाही ने युवती के साथ नैनीताल के होटल में दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के शहीद नगर चिकंबरपुर निवासी सिपाही अहसान अली पर आरोप है कि उसने पांच साल पहले हल्द्वानी निवासी एक युवती के साथ फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद मिलना जुलना शुरू कर दिया। युवती को नैनीताल के होटल में मिलने के लिए बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। सुबह को होश में आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो उसे शादी करने की बात कही गई। आरोपी के कहने पर पीड़िता ने कराटे प्रशिक्षक की नौकरी और यूपीएसआई की प्रवेश परीक्षा को भी छोड़ दिया। शादी के नाम पर कई बार दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
पीड़िता के कहने पर उसके परिजनों से मिलकर भी शादी करने की बात कही। मगर, बाद में मना कर दिया। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में प्रार्थना देने पर आरोपी सिपाही अपने परिजनों के साथ पहुंचा और शादी करने की सहमति दी। मगर, इसके बाद भी शादी नहीं की। पीड़िता को उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति ने मोबाइल पर धमकी दी। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी संजीव सुमन से शिकायत कर प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: मेरठ में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियां हुईं जमींदोज, अब ये भी एमडीए के निशाने पर
थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही अहसान अली के खिलाफ सिविल लाइन थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Ram Rahim: सुकून के 40 दिन पूरे, कल आश्रम से होगा रवाना, अब फिर से जेल में करवटें बदलेगा राम रहीम