फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Bed caught fire due to beedi, elderly man burnt ...could not get up due to broken hip bone

Muzaffarnagar: बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, जिंदा जल गए बुजुर्ग... कूल्हे की हड्डी टूटी होने से नहीं उठ सके

Thu, 28 Nov 2024 05:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 28 Nov 2024 05:43 PM IST
सार

बुजुर्ग करण सिंह की चार माह पहले कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। वे अपना बचाव नहीं कर सके। पुलिस ने आकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Bed caught fire due to beedi, elderly man burnt ...could not get up due to broken hip bone
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

खतौली के लाड़पुर गांव में बीड़ी सुलगाने के दौरान बिस्तर में लगी आग से बुजुर्ग करण सिंह (80) की मौत हो गई। कूल्हे की हड्डी टूटी होने से बुजुर्ग बचाव नहीं कर सके। 
विज्ञापन

 

गांव लाड़पुर निवासी करण सिंह की करीब चार माह पूर्व कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। तब से वह उपचाराधीन थे। परिजनों ने उनका बिस्तर मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में लगाया था, जबकि नीचे परिवार रहता है। बुधवार रात उनका बेटा विजयपाल शादी समारोह में गया हुआ था। जबकि नीचे के कमरे में पौत्र और पुत्रवधू सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात करण सिंह के कमरे में आग लग गई। मकान से धुआं उठता देखकर ग्रामीणों ने परिवार को जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण व परिजन कमरे में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बीड़ी पीता था। बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed