फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Muslims should not be afraid of targeting policy of the government, said Badruddin

Muzaffarnagar: बदरुद्दीन बोले सरकार की टारगेट करने वाली नीति से न घबराएं मुसलमान

Thu, 15 Sep 2022 04:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 04:47 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के देवबंद में मदरसों को निशाना बनाए जाने को लेकर बदरुद्दीन ने सरकार    पर सीधा हमला बोला है, उन्होंने  जनता की प्रॉपर्टी बताते हुए मुसलमानों से आह्वान किया ।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Muslims should not be afraid of targeting policy of the government, said Badruddin
मौलाना बदरुद्दीन अजमल - फोटो : DEVBAND

विस्तार

देवबंद में एआईयूडीएफ के प्रमुख, असम के सांसद और दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने असम और उत्तर प्रदेश में मदरसों को निशाना बनाए जाने को लेकर सरकारों पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गरीब मुसलमान अपना पेट काटकर चंदा देकर मदरसों का चला रहा है। यह जनता की प्रॉपर्टी है। इसलिए इन्हें कोई हाथ न लगाए। मौलाना बदरुद्दीन ने मुसलमानों से आह्वान किया कि वह सरकार की टारगेट करने वाली नीति से जरा भी न घबराएं।

विज्ञापन


मजलिस-ए-शूरा की बैठक में शामिल होने पहुंचे मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने बातचीत में असम सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर मदरसों में कोई आतंकी पाया जाता है और उस पर दोष सिद्ध होता है तो बेशक उसको गोली मार दीजिए, लेकिन आप मदरसों को हाथ नहीं लगा सकते हैं। क्योंकि यह जनता की प्रॉपर्टी है। यदि जबरदस्ती की जाएगी तो इसके लिए हम संवैधानिक दायरे में जो भी जरूरी होगा वह करेंगे।
विज्ञापन

 

 

मदरसों के संरक्षण के लिए हमें हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा तो हम उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री ने असम सरकार को बुलडोजर का रास्ता दिखाया है। जिस पर वह चल रही है, लेकिन हमें वहां के मुख्यमंत्री से कोई शिकायत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत है तो वहां के डीसी और एसएसपी से। हम उनके खिलाफ हर स्तर पर उस समय तक लड़ाई लडे़ंगे, जब तक वह बर्खास्त होकर घर नहीं बैठ जाते। मौलाना अजमल ने कहा कि ऐसी मानसिकता रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ हम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। योगी सरकार द्वारा मदरसों के सर्वे कराए जाने पर मौलाना अजमल ने कहा कि मदरसा संचालकों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह अपने दस्तावेज सहित सभी चीजों को दुरुस्त रखें।

दारुल उलूम का सम्मेलन वक्त की जरूरत
 मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि मदरसा सर्वे के संबंध में दारुल उलूम में जो सम्मेलन बुलाया गया है वह वक्त की जरूरत है। इसका मकसद सामूहिक रूप से हिम्मत बंधाना है। इस सम्मेलन में जो भी लाइन ऑफ एक्शन जमीयत या दारुल उलूम देवबंद तैयार करे उस पर सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है ग्राउंड रियलिटी चेक करने के लिए ऐसी बैठकें होती रहें।

सांसद ने कहा कि जिस तरह असम और यूपी में भाजपा सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है, उससे हमें सरकार की नीयत पर शक है कि भविष्य में वह इस सर्वे का गलत इस्तेमाल करेगी।
यह भी पढ़े: प्रदीप हत्याकांड: हत्या कर फरार हुए बदमाशें की एसओजी से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, पैर में लगी गोली


महागठबंधन हुआ तो देंगे समर्थन 
 राहुल गांधी की यात्रा के संबंध में मौलाना बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं हैं, लेकिन ऑल इंडिया लेवल पर अगर कोई महागठबंधन बनता है तो हम उस महागठबंधन का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जैसे विपक्षी नेता महागठबंधन बनाते हैं, उसमें वह किसी को भी नेता चुनें हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है। हम उस महागठबंधन का साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed