{"_id":"69b9a51138b565f1e30786c8","slug":"muslim-shopkeepers-should-not-set-up-shop-at-shakambhari-fair-yashveer-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-167270-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी मेले में दुकान नहीं लगाएं मुस्लिम दुकानदार : यशवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी मेले में दुकान नहीं लगाएं मुस्लिम दुकानदार : यशवीर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने चेतावनी देकर कहा कि सहारनपुर में माता शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेले में मुस्लिम समुदाय का कोई भी व्यक्ति मेले में दुकान न लगाएं। वह अपनी टीम के साथ मेले में पहचान के लिए अभियान चलाएंगे।
महाराज ने वीडियो बयान जारी कर कहा कि नवरात्रों के दौरान 15 दिन तक चलने वाले मेले में लोग प्रसाद खरीदते समय दुकानदार के बारे में जानकारी जरूर कर लें। हिंदू समुदाय के दुकानदार से ही प्रसाद खरीदें। मेले में यदि कोई ऐसा दुकानदार मिलता है या कोई घूमता हुआ मिलता है तो उसको मेले से बाहर कर दिया जाए।
इसके अलावा उन्होंने वाराणसी में गंगा में नाव में बैठ कर पार्टी कर झूठन को गंगा में फेंकने वालों पर रासुका लगाने की मांग की।