फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murder of youth in village Sahavali

युवक की गर्दन काटकर निर्मम हत्या

Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Murder of youth in village Sahavali
ग्राम सहावली में गमजदा मृतक के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव सहावली में युवक की गर्दन काटकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव सहावली में बृहस्पतिवार शाम से लापता युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसकी लहूलुहान लाश गांव के बाहर एक खेत में पड़ी मिली। युवक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहावली निवासी जोगेंद्र (30) पुत्र रामपाल बृहस्पतिवार शाम करीब 5.30 बजे घर से निकला था। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह सहावली के कुछ ग्रामीण खेतों में काम करने पहुंचे, जहां एक खेत में युवक की लहूलुहान लाश पड़ी मिली। धारदार हथियार से युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने जोगेंद्र के रूप में शव की शनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नई मंडी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि युवक के भाई अमित ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed