फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   murder of former village head in enmity

रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
murder of former village head in enmity
मुजफ्फरनगर : चरथावल क्षेत्र में पावटी के शराफत त्यागी पूर्व प्रधान (फाइल फोटो) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पावटी गांव में सड़क निर्माण को लेकर हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर हमलावरों ने पूर्व प्रधान शराफत त्यागी पर तमंचे की बट से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पाकर एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सदर हेमंत कुमार ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। मृतक के पौत्र ने निवर्तमान प्रधान पुत्र दानिश त्यागी सहित परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए नौ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला घोटाले की शिकायत करने की रंजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव में देर रात सड़क निर्माण चल रहा था। उस समय निवर्तमान प्रधान के पुत्र दानिश त्यागी नमाज पढ़कर घर जा रहा था। रास्ते में खड़े पूर्व प्रधान शराफत त्यागी (70) की सड़क निर्माण को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर पूर्व प्रधान को धमकी दे डाली। पूर्व प्रधान ने उससे रिवाल्वर छीन लिया। उसके बाद दानिश घर चला गया और चंद मिनटों में वहां से युवकों को लेकर पूर्व प्रधान शराफत के घर पर धावा बोल दिया। पूर्व प्रधान के साथ मारपीट कर अपना रिवाल्वर वापस ले लिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग शराफत पर तमंचों की बट से सिर, छाती पर हमला किया और कपडे़ से गला घोट दिया। मौके पर बचाने आए प्रवीण और शाहनवाज पर हमलावरों ने फायरिंग की। परिजनों ने शराफत को नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और सीओ सदर हेमंत कुमार ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। परिजनों से पुरानी रंजिश की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पौत्र शादाब ने दानिश समेत छह को नामजद करते हुए नौ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। बताया गया कि मृतक पक्ष ने पूर्व प्रधान हुसनआरा द्वारा कराए निर्माण कार्यों में घोटाले की शिकायत की थी। इसी रंजिश में यह घटना की गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed