फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing woman's body found on Shukratal road from Sardhana

सरधना से लापता महिला का शव शुक्रताल मार्ग पर मिला

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Missing woman's body found on Shukratal road from Sardhana
मोरना (मुजफ्फरनगर)। सरधना क्षेत्र से लापता महिला का शव तीन दिन बाद मोरना में शुक्रताल मार्ग पर नाले के किनारे मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो वायरल होने पर परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में रविवार सुबह शुक्रताल मार्ग पर एक महिला की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी, तो उसकी चीख निकल गई । इस सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी, भोपा थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर को सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो से महिला की पहचान 52 वर्षीय सरोज देवी पत्नी हरिचंद निवासी गांव एत्मादनगर अलीपुर, थाना सरधना, जिला मेरठ के रूप में हुई। भोपा थाना पहुंचे मृतका के पुत्र भास्कर ने बताया कि उनकी माता सरोज देवी 13 मई की दोपहर घर से यह कहकर निकली थी कि वह मोहल्ले में होने वाली शादी के पूर्व लोकगीत संगीत में शामिल होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को चिंता हुई। सरोज की गुमशुदगी की सूचना सरधना थाने पर दी गई। रविवार को उनके शव मिलने की सूचना पर परिजन थाने पर पहुंचे थे। परिजनों ने सरोज की हत्या की आशंका और सरधना थाना पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए भोपा पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है। सीओ भोपा गिरिजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed