दिनदहाड़े वारदात: बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से लूटे 3.30 लाख रुपये, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
Muzaffarnagar Crime News : मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 3.30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शाहपुर थाना क्षेत्र के पलड़ी गांव के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से बाइक सवार बदमाशों ने 3:30 लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी श्रीराम व सन्नी बाइक पर सवार होकर भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर से पैसे इकट्ठे कर वापस बुढ़ाना लौट रहे थे, जब वह गांव पलड़ी व ढिढावली बाईपास पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन अज्ञात हथियार बंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: 'देशप्रेम और खुद्दारी का पैकर...', हां, मैं हूं हफीज मेरठी! ब्रिटिश हुकूमत की हिला दी थी नींव
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ की। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, एसपी देहात संजय कुमार व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोली, दानिश की हालत गंभीर, दो आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद