फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Minister Sanjeev Balyan organized a program at residence on birth anniversary of Mahendra Singh Tikait

UP: महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर मंत्री संजीव बालियान ने आवास पर रखा कार्यक्रम, भाषण में कहीं ये बड़ी बातें

Thu, 06 Oct 2022 09:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Oct 2022 09:23 PM IST
सार

मंत्री संजीव बालियान ने अपने आवास पर चौधरी दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने टिकैत के बारे में कई बड़ी बातें बताईं। पढ़िए उनका पूरा भाषण।

विज्ञापन
Minister Sanjeev Balyan organized a program at residence on birth anniversary of Mahendra Singh Tikait
मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसान संगठनों और सरकार के बीच संवाद बना रहना चाहिए। संवादहीनता और दूरी बनाने से समस्याओं के समाधान नहीं होते। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश भर में किसानों को एकजुट कर पहचान दिलाई। उन्होंने किसानों को हक की लड़ाई लड़ना सिखाया। 

विज्ञापन


शहर के एटूजेड स्थित अपने आवास पर गुरुवार को बालियान खाप के चौधरी दिवंगत महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बालियान ने कहा कि किसान मसीहा ने जिले को देश में पहचान दी। हमें गर्व है कि वह हमारी खाप के मुखिया थे। देश के दूर के हिस्सों में टिकैत से ही हमारी पहचान रही। स्वर्गीय टिकैत ने कभी भी सरकार से संवादहीनता नहीं होने दी। आंदोलन करते थे और किसानों के हित में सरकार से संवाद बनाकर रखते थे और अंत में अपनी बात मनवा लेते थे। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से किसान संगठन संवादहीनता बनाकर चल रहे हैं। सरकार से दूरी बनाकर समस्याओं का निदान नहीं होता। किसान संगठन आवाज उठाते हैं, सरकार निर्णय लेती है। जब संवाद नहीं होगा तो किसानों का हित कैसे होगा। 
विज्ञापन


किसान संगठनों को किसी राजनीतिक दल के सदस्य के रूप में काम नहीं करना चाहिए। महेंद्र सिंह टिकैत जैसा एक भी व्यक्तित्व किसान संगठनों के पास नहीं है। सरकार से मतभेद हो सकते है, मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली हमारे जीवन से जुड़ी है। इस पर प्रतिबंध नहीं चल सकता। इसे लेकर वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजेंट वेलफेयर के अशोक बालियान ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार आई है, चीनी मिलों के सामने आने वाला संकट समाप्त हो गया है। संजीव बालियान के प्रयास से सरकार ने चीनी के इंपोर्ट पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाई है। जिले में विकास की गंगा बहाने का श्रेय इन्हीं को है। किसान नेता और समाजसेवी सुभाष चौधरी ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का अपना अंदाज था, जिसकी बदौलत उन्होंने किसानों के दिल पर राज किया। पूर्व विधायक उमेश मलिक, किसान नेता राजू अहलावत ने भी विचार रखे। संचालन सुभाष चौधरी ने किया।

यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

किसान मसीहा ने दिलाया किसानों को सम्मान: धर्मेंद्र
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 87वां जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। किसानों ने टिकैत के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 

आवास विकास कॉलोनी में सैकड़ों लोगों ने अपने मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर किसानों ने संकल्प लिया कि हमेशा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के रास्ते पर चलते हुए किसानों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि हम अपने मसीहा को नमन करते हुए संकल्प लेते हैं कि हमेशा टिकैत साहब के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर संघर्ष करते रहेंगे, चाहे जो कठिनाई आए।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि हमें गर्व है कि हम महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के सिपाही हैं। गांव गरीब किसान के अस्तित्व की रक्षा के लिए उनके दिखाए रास्ते पर चलकर किसानों के लिए संघर्ष जरूरी है।

यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां

वक्ताओं ने कहा कि मेघालय के गवर्नर सतपाल मलिक द्वारा किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, ऐसे लोगों से भी किसानों को सतर्क रहना होगा। जिसकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होती, वह किसानों का सहारा लेकर अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed