फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Middle-aged man dies after being hit by train

Muzaffarnagar News: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Sat, 22 Jun 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by train
मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार दोपहर से लापता चल रहे अधेड़ आनंदपुरी निवासी ज्ञान सिंह (50) का शव संधावली रेलवे पुल के पास पड़ा मिला। ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव मानपुर निवासी ज्ञान सिंह लगभग 35 साल से परिवार के साथ सिविल लाइन थाना क्षेत्र की कालोनी आनंदपुरी में रहते थे। पुलिस ने बताया कि काफी समय से वह बीमार रहते थे। बीमारी के कारण मानसिक रूप से भी वह परेशान थे। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे घर से निकले थे और इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उन्हें काफी तलाश किया। रात में भी उनका इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वह सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास शव मिला। लेकिन पहचान नहीं होने पर पुलिस ने फोटो कराकर शव मोर्चरी भेज दिया। दोपहर में आनंदपुरी निवासी नरेश परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचा और अपने पिता ज्ञान सिंह के गुमशुदा होने की तहरीर दी। पुलिस ने उसे मृतक के फोटो दिखाई तो नरेश ने मृतक की पहचान अपने पिता के रूप में की। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed