फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Message of saving environment given to students by planting trees

Muzaffarnagar News: पौधरोपण कर विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Message of saving environment given to students by planting trees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ए सोशल यूनिट थॉट ग्रुप के सदस्यों ने भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सभी से ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे को बचाने और लगाने की अपील की। इसके साथ अपने ग्रुप के लक्ष्यों से छात्राओं को अवगत कराया।
ग्रुप के संस्थापक अक्षय कुमार ने कहा कि यह ग्रुप पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर गंभीरता से काम करा है। छात्रों को जागरूक करने के लिए एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जैन कन्या नई मंडी, वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जैन कन्या प्रेमपुरी में पर्यावरण जागरुकता के कार्यशालाओं का आयोजन किया है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ़ वंदना शर्मा ने कहा कि ग्रुप के सदस्यों ने पौधों का हमारे जीवन में महत्व को लेकर काफी समझाकर छात्राओं को बताया। इसके साथ ही पौधे पानी, तापमान, प्रदूषण, मानसून को हमारे पर्यावरण में संतुलित करते हैं। ग्रुप के प्रयास सराहनीय है। महाविद्यालय के छात्र पढ़ाई के साथ देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। कार्यशाला में रेशू सैनी, दुर्गेश नंदिनी, सीमा देव कुमार, दृष्टि गोयल, वंशिका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed