{"_id":"5fd7b13d8ebc3e41a512c355","slug":"members-of-elder-committee-could-not-attend-bar-council-khatauli-news-mrt5156139116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार कौंसिल में उपस्थित नहीं हो पाए एल्डर कमेटी के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार कौंसिल में उपस्थित नहीं हो पाए एल्डर कमेटी के सदस्य
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसील बार एसोसिएशन खतौली के चुनाव को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने एल्डर कमेटी को भी अधिवक्ताओं की शिकायत पर 14 दिसंबर को उपस्थित होने के आदेश दिए थे, लेकिन सुनवाई की तारीख पर एल्डर कमेटी के साथ आरोपी पक्ष उपस्थित नहीं हुए। बार कौंसिल इलाहाबाद ने तीन जनवरी की तारीख दी गई है। कौंसिल ने सुनवाई होने तक आरोपी अधिवक्ता के निलंबन आदेश प्रभावी रहने के आदेश दिए हैं।
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सरदार जितेंद्र सिंह के अलावा जगदीश आर्य ने अपना नामांकन किया था, जिस पर सरदार जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने पूर्व एल्डर कमेटी को आपत्ति दर्ज कराते हुए जगदीश आर्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। आपत्ति का निस्तारण नहीं होने पर सरदार जितेंद्र सिंह बार कौंसिल ऑफ इलाहाबाद चले गए थे। बार कौंसिल ने सुनवाई करते हुए जगदीश आर्य को वकालत के पेशे से निलंबित कर दिया था। इस मामले को लेकर 14 दिसंबर की तारीख सुनवाई के लिए निर्धारित की गई थी।
इसके बाद भी नई एल्डर कमेटी ने तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव 28 नवंबर को कराकर परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें जगदीश आर्य को अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किया गया था। बार कौंसिल इलाहाबाद के नए आदेश के अनुसार एल्डर कमेटी के चेयरमैन कैलाश चंद गुप्ता, सदस्य रामचंद्र सैनी, योगेश खारी, सतसिंह एडवोकेट को 14 दिसंबर को बार कौंसिल ऑफ इलाहाबाद के कार्यालय अधीक्षक ने प्रयागराज में उपस्थित होने का आदेश दिए। एल्डर कमेटी के अलावा जगदीश आर्य और शिकायतकर्ता सरदार जितेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, सुभाष चंद, अमित त्यागी, कपिल त्यागी को भी आदेश के प्रति मुहैया कराई थी। जगदीश आर्य के अधिवक्ता के अनुरोध के बाद इस मामले में तीन जनवरी की तारीख निर्धारित की गई। बार कौंसिल ऑफ इलाहाबाद की जांच कमेटी के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़, प्रशांत सिंह अटल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि तीन जनवरी को जगदीश आर्य पक्ष उपस्थित नहीं होते, तब एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तीन जनवरी तक जगदीश आर्य का निलंबन आदेश प्रभारी रहेगा। आदेश की प्रति जिला जज, डीएम, एल्डर कमेटी चेयरमैन, सदस्य सहित जगदीश आर्य, सुभाष चंद्र, हरवीर सिंह, सरदार जितेंद्र सिंह, अमित त्यागी, कपिल त्यागी को भी भेजी गई है।