फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: School Operator Dies Under Suspicious Circumstances, Police Probe Snakebite Claim

Meerut: स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी बोली-सांप ने काटा, शरीर पर नहीं मिले निशान-संदेह बढ़ा

Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के भंडोरा निवासी स्कूल संचालक अतुल पवार की हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने सांप के काटने का दावा किया, लेकिन शरीर पर स्पष्ट निशान नहीं मिलने से पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Meerut: School Operator Dies Under Suspicious Circumstances, Police Probe Snakebite Claim
स्कूल संचालक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के भंडोरा गांव निवासी और स्कूल संचालक अतुल पवार (26) की हस्तिनापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने दावा किया कि उन्हें सांप ने काट लिया था, लेकिन शरीर पर सांप के काटने का स्पष्ट निशान नहीं मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पत्नी ने बताया सांप ने काटा
जानकारी के अनुसार अतुल पवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर में किराये के मकान में रहते थे। वह वहां एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का संचालन करते थे, जिसमें पांचवीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दामिनी ने परिजनों को सूचना दी कि अतुल को सांप ने काट लिया है। उनका कहना था कि उन्होंने सांप को घटनास्थल से जाते हुए भी देखा था। परिजनों के अनुसार पत्नी ने बताया कि सांप के काटने के लगभग दस मिनट बाद अतुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Visit Live: सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- 'ये बांटने की राजनीति करते हैं', पढ़े-पूरा अपडेट

शरीर पर निशान नहीं मिलने से बढ़ा संदेह
घटना की सूचना मिलते ही परिजन हस्तिनापुर पहुंचे और शव को अपने गांव भंडोरा ले आए। गांव पहुंचने पर लोगों ने देखा कि शरीर पर सांप के काटने का कोई स्पष्ट निशान दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने किसी विषैले पदार्थ से मौत होने की आशंका भी जताई। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
मामले की जानकारी मिलने पर हस्तिनापुर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed