फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur by-election: Internal front starts against BJP-RLD, leaders camp in Delhi for ticket

मीरापुर उपचुनाव: भाजपा-रालोद के बीच अंदरूनी मोर्चेबंदी शुरू, नेताओं ने टिकट के लिए दिल्ली में डाला डेरा

Sun, 20 Oct 2024 03:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 20 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

मीरापुर उपचुनाव के टिकट को लेकर भाजपा और रालोद के दावेदारों ने एक-दूसरे के खिलाफ अंदरूनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। वहीं रालोद के दावेदारों ने टिकट के लिए दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।

विज्ञापन
Meerapur by-election: Internal front starts against BJP-RLD, leaders camp in Delhi for ticket
उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीरापुर उपचुनाव के टिकट के लिए रालोद का टिकट उलझ गया है। भाजपा और रालोद के दावेदारों ने एक-दूसरे के खिलाफ अंदरूनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह के पास टिकट की पैरवी के लिए दावेदार पहुंचे। शर्ताें और शिकायतों में टिकट उलझता हुआ नजर आ रहा है। उधर, गाजियाबाद में बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन की बैठक के बाद मुस्लिम प्रत्याशी को ही टिकट दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

भाजपा-रालोद गठबंधन के टिकट को लेकर 20 से अधिक दावेदार हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, बिजनौर सांसद चंदन चौहान की पत्नी यशिका चौहान, रालोद नेता रामनिवास पाल के पैनल की चर्चा तेज हो गई थी।

शनिवार को टिकट का खेल उलझता नजर आया। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कुछ लोगों ने एक बड़े चेहरे के टिकट की खिलाफत शुरू कर दी है। रालोद अध्यक्ष तक अपना-अपना पक्ष भिजवाया गया। टिकट को लेकर रालोद नेताओं ने दिल्ली में डेरा जमा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के लिए भाजपा नेताओं की दावेदारी पर भी रालोद में सहमति कम नजर आ रही है। कुछ नेताओं ने यह भी कहा कि जिसका सिंबल प्रत्याशी भी उसी का होना चाहिए।

असल में भाजपा खेमे से पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी के अलावा पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर भी दावेदारों की सूची मे है। ऐसे में रालोद से टिकट के दावेदारों में बेचैनी है। पूर्व सांसद राजपाल सैनी और पूर्व विधायक मिथलेश पाल रालोद में रह चुके हैं।

 

विज्ञापन

गाजियाबाद में बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन की बैठक के बाद मुस्लिम प्रत्याशी को ही टिकट दिए जाने की संभावना है। राइन ने मीरापुर उपचुनाव के लिए संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। जिसके बाद यह लगभग तय हो गया है कि विधानसभा प्रभारी बनाए गए कम्हेड़ा के शाह नजर को ही टिकट दिया जा सकता है। लेकिन लखनऊ में बसपा के टिकट के लिए कई दावेदार जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed