{"_id":"60fdac708ebc3e587500a5ee","slug":"meat-shop-license-taken-from-fake-papers-report-filed-muzaffarnagar-news-mrt549017352","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात से लिया मीट शॉप लाइसेंस, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात से लिया मीट शॉप लाइसेंस, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रतनपुरी। गांव फुलत निवासी व्यक्ति ने फर्जी कागजात से मीट शॉप का लाइसेंस ले लिया। जांच में कागजात फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी मुबस्सिर आलम ने कुछ दिन पहले बेटे अबुल हसन अली के नाम से गांव में मीट शॉप लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि इस आवेदन के साथ उसने फर्जीवाड़ा करते हुए अपने आवेदन पत्र की फाइल में थाने का फर्जी संस्तुति पत्र संलग्न कर खाद्य विभाग को प्रेषित कर दिया, जबकि थाना स्तर से इस तरह की कोई संस्तुति नहीं की गई थी। उधर, फर्जी संस्तुति के आधार पर खाद्य विभाग की ओर से अप्रैल माह में मुबस्सिर आलम का मीट शॉप का लाइसेंस भी जारी कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर तत्कालीन इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने आरोपी से मीट शॉप का लाइसेंस तलब किया था, जिसकी जांच में आरोपी द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। खाद्य विभाग से तलब की गई फाइल में भी रतनपुरी थाने की फर्जी रिपोर्ट और संस्तुति पत्र संलग्न मिला। मामले में एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर रविवार को आरोपी मुबस्सिर आलम के खिलाफ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि फुलत गांव में फर्जी कागजात लगाकर लाइसेंस लिए जाने का मामला संज्ञान में आया था। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।