मामा बना हैवान: चीखती रही नाबालिग, नोंचते रहे दरिंदे, वीडियो भी बनाया, बहन की हालत देख भाई के उड़े होश
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां रिश्ते के मामा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग भांजी के साथ दरिंदगी की। दरिंदों ने वीडियो भी बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में शाहपुर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। एक किशोरी से रिश्ते के मामा व उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किशोरी का वीडियो भी बनाया।
वहीं, घटना को अंजाम देकर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि पुत्री गांव के ही एक स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। 18 सितंबर को दोपहर लगभग ढाई बजे वह घेर में कपड़े धो रही थी। इसी दौरान शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोरी के रिश्ते का मामा व उसके दो साथी वहां पहुंचे।
इसके बाद आरोपी किशोरी को जबरदस्ती उठाकर गन्ने के खेत में ले गए और तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो उसका भाई मौके पर पहुंचा। जिसको देखकर आरोपी मौके से भाग गए और धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह जान से मार देंगे।
यह भी पढ़ें: शर्मनाक वारदात: दुष्कर्म पीड़िता ने पति संग खा लिया जहरीला पदार्थ, दोनों की हालत गंभीर, मेरठ के लिए किया रेफर
पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से दी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि एक आरोपी पीड़िता का रिश्ते का मामा है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ससुर को मार डाला: पुत्रवधु ने पूछताछ में बताई कत्ल की ऐसी वजह, सुनकर पुलिस भी हैरान, ऐसे हुआ वारदात का खुलासा