फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   married woman commits suicide in muzaffarnagar district after one year of marriage

मुजफ्फरनगर: गृहक्लेश में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी, एक साल पहले हुई थी शादी

Thu, 28 Jan 2021 07:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
married woman commits suicide in muzaffarnagar district after one year of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोहल्ला जनकपुरी में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजते हुए विवाहिता के मायके वालों सूचित किया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जनकपुरी निवासी गौरव पाल की शादी फरवरी 2020 में बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उकावली निवासी सोनी (23) के साथ हुई थी। गुरुवार दोपहर बाद सोनी ने खुद को ससुराल के एक कमरे में बंद करने के बाद पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर नेताओं के बड़े बयान, चौधरी नरेश टिकैत समेत पढ़िए किसने क्या कहा...
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक विवाहिता के कमरे से बाहर न आने पर पति व ससुराल के अन्य लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो फंदे पर सोनी का शव लटका देख उनके होश उड़ गए।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि विवाहिता ने गृहक्लेश के चलते आत्महत्या की है। उसके मायके वालों सूचित करते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed