फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Married woman accused of rape by father-in-law

विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Sat, 06 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman accused of rape by father-in-law
विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भौराकलां। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी की करीब छह माह पूर्व गांव के ही पड़ोसी किशोर से शादी कर दी गई थी। शादी के समय दोनों ही नाबालिग थे। इस शादी का गांव में जबरदस्त विरोध हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों ही पक्षों को गांव छोड़ने का फरमान जारी कर दिया था। इसके बाद दोनों पक्ष गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए थे। कुछ समय बाद दोनों पक्ष फिर से गांव में ही आकर रहने लगे। शनिवार सुबह उक्त विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ विरेंद्र कसाना ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed