{"_id":"647a02662c59930b200ae6d8","slug":"many-huts-burnt-in-a-fire-caused-by-a-spark-in-village-jamalpur-behda-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1198-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव जमालपुर बेहड़ा में चिंगारी से लगी आग में कई झोपड़ी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव जमालपुर बेहड़ा में चिंगारी से लगी आग में कई झोपड़ी जली
विज्ञापन
पशु पालक और आधा दर्जन पशु भी झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। गांव जमालपुर बेहड़ा खादर क्षेत्र में खाना बनाते समय उठी एक चिंगारी ने कई झोपड़ी जल गई। पशुओं को बचाने के प्रयास में पशु पालक भी झुलस गया। आधा पशु भी आग में झुलसे हैं। झोपड़ियों में रखा सामान और नकदी भी जल गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
गांव मीरा वाला निवासी जितेंद्र कुमार ने कई गाय और भैंस पाल रखी हैं। उन्हें चराने के लिए उसने जमालपुर बेहड़ा खादर क्षेत्र में रखा हुआ है। वहां उसने अपने साथी लोगों के साथ मिलकर कई झोपड़ी बना कर रखी हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह अपनी झोपड़ी में खाना बना बना रहा था। इसी दौरान उठी चिंगारी से उसकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। पशु पालकों ने बमुश्किल झोपड़ियों में बंधी गायों और भैंसों को बाहर निकाला।
इस प्रयास में जितेंद्र और आधा दर्जन पशु झुलस गए। झोपड़ियों में रखा सारा सामान, भैंस खरीदने के लिए रखी गई 50 की नकदी भी जल गई। एक बाइक भी जल गई। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने मामले की जानकारी की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की हैं।
विज्ञापन
तेज हवा के कारण हुआ हादसा
बृहस्पतिवार की शाम तेज हवा चल थी। इसी कारण आग भड़क गई। आग चंद ही क्षणों में दूर तक फैल गई थी।