फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man shot dead for protesting harsh firing in shamli

शामली : घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग के विरोध में युवक की हत्या

Sun, 21 Mar 2021 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Mar 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Man shot dead for protesting harsh firing in shamli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अपने पिता के साथ घुड़चढ़ी में घोड़ी लेकर गया हुआ था।
विज्ञापन


गांव सिलावर निवासी मलखान सिंह ने थाना आदर्श मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात को गांव के सागर के यहां वह अपने पुत्र सोनू के साथ घुड़चढ़ी में घोड़ी लेकर गया था।
विज्ञापन


घुड़चढ़ी के दौरान गांव का गुल्लू अपने तीन साथियों के साथ अवैध असलहे से फायरिंग करने लगा। उसने और उसके बेटे सोनू ने फायरिंग का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर हालत में सोनू को सीएचसी शामली ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में सोनू की मौत हो गई ।

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed