फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   man killed a four year old boy and sexualy molested the dead body in Muzaffarnagar

नृशंस वारदात : कुकर्म में विफल होने पर अधेड़ ने चार साल के मासूम की हत्या, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 21 Mar 2021 12:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 21 Mar 2021 12:35 AM IST
सार

- हत्या के बाद चार साल के बच्चे को ले जाकर उसके साथ किया कुकर्म
- शराब पीने के बाद अधेड़ उम्र आरोपी ने दिया नृशंस वारदातों को अंजाम
 

विज्ञापन
man killed a four year old boy and sexualy molested the dead body in Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली थानाक्षेत्र के एक गांव में शराब के नशे में धुत अधेड़ ने कक्षा-चार के छात्र के हाथ-पैर बांधकर कुकर्म करने का प्रयास किया और विरोध पर रस्सी से गला घोंटकर बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी गांव से दोबारा चार साल के मासूम को जंगल में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन


खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ साल उम्र का कक्षा-चार का छात्र शनिवार सुबह 11 बजे स्कूल से लौटने के बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि दोपहर के समय गांव में ही घर के बाहर खेल रहा चार साल का मासूम भी लापता हो गया। तलाश के दौरान चार साल का मासूम ग्रामीणों को मिल गया, जिसके साथ कुकर्म किया गया था।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों ने तलाश की तो गांव निवासी जबरसिंह नामक अधेड़ शराब के नशे में घूमता हुआ मिला, जिसे शक के आधार पर पुलिस को सौंप दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही सुबह से लापता छात्र की लाश जंगल में मिली, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। शव के पास ही शराब का खाली पव्वा पड़ा मिला। लापता छात्र की हत्या की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई।

एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी और सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जांच के दौरान हिरासत में लिए गए जबरसिंह की ही दोनों घटनाओं में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। इससे पहले भी आरोपी जबरसिंह मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुई अपने रिश्तेदार की हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

अधेड़ ने बच्चे के साथ कुकर्म किया
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि उसका छह साल का बेटा शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि गांव का ही राजमिस्त्री का काम करने वाला अधेड़ बच्चे को अकेला देख बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी ने मासूम के साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चा रोते हुए घर पहुंचा तो उसकी हालत देख परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को मौके से ही हिरासत में ले लिया, जबकि पीड़ित बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed