फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Man First sexualy assaulted the girl, then refusal to marry...victim consumed poison

UP: युवती को पांच साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, फिर शादी से किया इनकार, पीड़िता ने किया जहर का सेव

Fri, 05 Jul 2024 04:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jul 2024 04:02 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद के रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को एक युवक शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता रहा। शादी से इनकार करने पर शुक्रवार को पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में मेरठ में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Man First sexualy assaulted the girl, then refusal to marry...victim consumed poison
युवती से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शादी का झांसा देकर पांच साल तक आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। मानसिक तनाव में चल रही पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस पर भी लापरवाही बतरने का आरोप है। 
विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि  गांव का ही आरोपी युवक उसकी बेटी को पांचस साल  से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। परिजनों को  जानकारी मिली तो युवक और उसके परिजनों से शादी की बात की। आरोपी पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: बुलंदियों के सपने देख रही थी बेटी, गरीब पिता न जुटा सका पढ़ाई की फीस, चंद रुपयों में खरीद लाय 'जहर'
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है की एक महीना पहले रामराज थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद सीओ जानसठ के कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया गया, लेकिन आरोप है कि सुनवाई नहीं हुई।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि इसी बात को लेकर पीड़िता तनाव में रहने लगी थी।  शुक्रवार सुबह पीड़िता ने  किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।  

परिजनों ने पहले मीरापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से  हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने  मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।  पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed